महासुमंद

महासमुंद:पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

 

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक श्रीराम पारधी को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोहम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे की है। शिकायतकर्ता को उसकी बहन उमेश्वरी पारधी ने फोन कर बताया कि ग्राम बेलसोंडा निवासी चिराग चन्द्राकर ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान श्रीराम पारधी के सीने और बाईं जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में श्रीराम के सीने पर दो स्थानों तथा बाईं जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता ड्यूटी से जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए सोहम अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वर्तमान में श्रीराम पारधी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में राहुल पारधी एवं देवा पारधी के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!