बसना

बसना:मामा के घर जाते समय युवक से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

बसना। जिले के ग्राम रसोडा में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे पीड़ित अपने साथी शिवा मुन्ना के साथ मामा के घर चिकन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गांव में उजबती के घर के पास घुंघरू, सचिन और बनीकेत का उजबती से विवाद हो रहा था। शिवा मुन्ना द्वारा विवाद का कारण पूछने पर तीनों आरोपी भड़क गए और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव करने पर घुंघरू ने पीड़ित के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा हाथ में पहने चूड़े से उसके माथे पर वार कर दिया। वहीं सचिन और बनीकेत ने शिवा मुन्ना के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को सिर, गला और कान के पास चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान उजबती, महेश और उपेंद्र पाईक ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!