बसना

बसना:समझाइश देना पड़ा भारी, युवक से की मारपीट

बसना। ग्राम बरपेलाडीह में रथयात्रा देखकर घर लौट रहे एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह गांव के स्कूल के पास पहुंचा, जहां देवलाल भोई, गोपाल भोई और कुछ अन्य युवक आपस में विवाद कर रहे थे।
पीड़ित ने केवल झगड़ा न करने की समझाइश दी, जिस पर आरोप है कि गोपाल भोई ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद देवलाल भोई व गोपाल भोई ने एक राय होकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित के मुंह, बाएं गाल, बाएं हाथ और पीठ पर चोटें आईं।
घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी रामायण बाई तथा पीतांबर चौहान ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर डायल-112 की मदद से घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया। इलाज के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!