सरायपाली

सरायपाली में कैंसर रोगियों के लिए राहत, विशेषज्ञ डॉक्टर  8 अगस्त को देंगे परामर्श

सरायपाली। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर की ओर से सरायपाली में कैंसर रोग विशेषज्ञ का परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह परामर्श शिविर 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दीपांजन विश्वास मरीजों का परीक्षण कर कैंसर से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सरायपाली में यह परामर्श सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को रायपुर जाने की आवश्यकता कम होगी।
विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को शरीर में असामान्य गांठ, स्तन में गांठ, लंबे समय तक खांसी, निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन घटना, लगातार घाव का ठीक न होना, त्वचा में बदलाव, मल-मूत्र की आदतों में परिवर्तन या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें बिना देरी विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9098118682 एवं 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!