सरायपाली

सरायपाली : अश्लील गाली गलौच करते हुये पीठ में चाकू से हमला

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . दीपा सिदूंर ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ कालीबाडी चौक रायपुर में रहती है । गृहणी है उनकी 04 बच्चे है। सबसे छोटे बेटे का नाम तुषार सिंदूर है जो कि कक्षा आठवीं में पढाई करता है। उनकी जीजा का नाम रामलाल डोंगरे है जो सरायपाली में रहते है बेटा तुषार 04- 05 दिन पूर्व से दशहरा देखने सरायपाली जीजा घर आया था

दिनांक 13 अक्टूबर को जीजा रामलाल डोंगरे ने उन्हें फोन करके बताया कि तुषार को चोरी का मोबाइल रखा है का आरोप लगाते हुये मोहल्ले का समीर महानंद नाम का लडका तुषार को अश्लील गाली गलौच करते हुये पीठ में चाकू मार दिया है। जिससे पीठ में चोट लगने से काफी खून बह रहा है तुषार को ईलाज के लिये सरायपाली सरकारी अस्पताल भेजे है वहां से रायपुर रिफर करने पर रायपुर लेकर आ रहे है बताये और यह भी बताये कि समीर महानंद नाम का लडका जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसे मुहल्ले के संतोष और अन्य लडके देखे व सुने है। तब वह रायपुर आने पर अपने बेटे को मेकाहारा रायपुर में ईलाज करवायी है । पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!