सरायपाली
सरायपाली : मनकी में 12 व 13 जुलाई को रथयात्रा

सरायपाली( काकाखबरीलाल). ग्राम पंचायत तोषगांव के आश्रित गांव मनकी में भगवान जगन्नाथ प्रभु की दो दिवसीय रथ यात्रा 12 व 13 जुलाई को होगी. इस परंपरा को 300 साल पहले गांव के माल गुजार स्व. नारायण सिंह सिदार ने जगन्नाथ पुरी धाम उडिसा से भगवान कालिया जगन्नाथ जी की काष्ठ मूर्ति लाकर रथ यात्रा महोत्सव की शुरुआत किए थे. तब से ग्राम प्रमुख सिदार परिवार व समस्त ग्राम वासी के सहयोग से रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रथयात्रा समिति के द्वारा भंडारे की ब्यवस्था की गयी है साथ ही उडिसा लोककला सांस्कृतिक वाहक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
AD#1



























