कैंसर रोग विशेषज्ञ की विशेष परामर्श सेवा 10 अक्टूबर को सरायपाली में

सरायपाली। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर (NABH से मान्यता प्राप्त आधुनिक कैंसर अस्पताल) के सहयोग से सरायपाली में कैंसर रोग विशेषज्ञ की विशेष परामर्श सेवा का आयोजन किया जा रहा है। यह परामर्श सेवा 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी।
शिविर में डॉ. दीपांजन बिस्वास, सलाहकार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (बालको मेडिकल सेंटर) एवं एम.सी.एच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञ की सेवा दोपहर 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के अनुसार प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को यह विशेषज्ञ परामर्श सेवा उपलब्ध रहेगी। लोगों को कैंसर के संभावित लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया है कि स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, सिरदर्द या बदन दर्द, पेट में दर्द या जी मिचलाना, पेट फूलना, खून की कमी, त्वचा में बदलाव, बिना कारण वजन कम होना, मल या मूत्र की आदतों में बदलाव तथा मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए 9098118682 एवं 8282824444 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।





























