बसना

बसना: पेट्रोल पम्प के पास ट्रेक्टर के ठोकर से बाईक क्षतिग्रस्त

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में देवजी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बंसुलाडीपा का निवासी है पढाई करता है कि घर में मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4159 है उक्त मोटर सायकल को पिताजी चलाते हैं दिनांक 05.11.2023 को पिताजी मोटर सायकल  प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4159 को चलाते निजी काम से पिथौरा गये थे पिथौरा से अपना काम निपटाने के बाद वापस घर मेन रोड से बसना की ओर आ रहे थे जैसे ही पिताजी विकास साहू उक्त मोटर सायकल को चलाते साल्हेतरई गणेश पेट्रोल पम्प के पास NH53 रोड में पहुंचे तो सामने से रांग साईड से आ रहे बिना नंबर ट्रेक्टर का चालक मोतीराम नायक ने अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिताजी को सामने से मोटर सायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से पिताजी के दाहिने पैर में चोटें आया है एक्सीडेंट से हमारा उक्त मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट की सूचना पाकर एक्सीडेंट के स्थान पर पहुंचा जहां पर क्षतिग्रस्त मोटर सायकल एवं आरोपी उक्त बिना नंबर ट्रेक्टर खडा था उक्त ट्रेक्टर के ऊपर एक व्यक्ति बैठा था जिसका नाम मोतीराम नायक  है पिताजी बताये कि मोतीराम नायक उक्त ट्रेक्टर को चलाकर एक्सीडेंट किया है। मोतीराम नायक भैरोपुर का रहने वाला है। एक्सीडेंट के बाद 112 पुलिस वाहन से पिताजी को बसना सरकारी अस्पताल ईलाज के लिये लाये डाक्टर के द्वारा रिफर करने पर पिताजी को ईलाज के लिये सर्वट्रामा हास्पीटल जीई रोड तात्यापारा रायपुर में ले जाकर भर्ती कराये जहां पिताजी का ईलाज हुआ है पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!