शुभा नर्सिंग होम में हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञों का परामर्श शिविर 18 सितंबर को जानिए डिटेल्स

सरायपाली। शहर के शुभा नर्सिंग होम में श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय एवं किडनी रोग परामर्श शिविर का आयोजन 18 सितंबर 2026 को किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत उसेंडी (MD, DM कार्डियोलॉजी) तथा किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल (MD, DM नेफ्रोलॉजी, पूर्व सलाहकार AIIMS रायपुर) मरीजों को परामर्श देंगे।
शिविर में सीने में दर्द, अनियमित दिल की धड़कन, हार्ट अटैक के बाद देखभाल, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, सांस फूलना, एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी संबंधी परामर्श सहित डायबिटीज से जुड़ी हृदय समस्याओं की जांच एवं सलाह दी जाएगी। वहीं किडनी रोग, किडनी फेलियर, पेशाब में जलन या प्रोटीन, किडनी स्टोन व सूजन, डायलिसिस, किडनी फेलियर तथा उच्च रक्तचाप से जुड़ी किडनी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को उपलब्ध रहेंगे। 18 सितंबर को शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। अग्रिम पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर का आयोजन शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में होगा।



























