अन्य राज्यों से आये मजदूरों की निगरानी के लिए बनाया गया निगरानी दल

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारीटीन में रखा जा रहा है. नगरी क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी खीरसागर नायक को एसडीएम द्वारा नोडल अधिकारी नियक्त किया गया है.होम क्वारीटीन में रुक रहे लोगों की स्वास्थ्य जानकारी के रखने के लिए 15 वाडों में 35 कर्मचारियों की डयूटी 20 मई से लगाया गया है. एसडीएम द्वारा गठित निगरानी दल द्वारा शहर के सभी वाडों में घर घर जाकर बुखार, सर्दी, जुकाम की जानकारी लिये जा रहे हैं.और दुसरे प्रदेश से आये लोगों को होम क्वारीटीन और आइसोलेशन पर रखा जा रहा है. एसडीएम द्वारा गठित निगरानी दल में शहरी क्षेत्र के शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मचारी, और 3-3 वाडों में एक नगरपालिका कर्मचारी की नियुक्ति किया गया है.शहर के 5 स्थान पर क्वारीटीन सेंटर बनाया गया है. निगरानी दल के द्वारा क्वारीटीन में रुक रहे लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी और उपस्थिति की जानकारी नोडल अधिकारी को दी जा रही है.


























