
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच प्रदेश के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवक क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जब काका खबरीलाल ने बागबाहरा पुलिस को संपर्क साधा तो ज्ञात हुआ कि पुलिस फरार युवक को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को टेढीनारा गांव के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन 20 मई को वह युवक सेंटर से फरार हो गया था मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
AD#1






















