महासमुंद

महासमुंद : जनसमस्या निवारण शिविरों की तिथियां निर्धारित : हर माह लगेंगे दो-दो शिविर

काकाखबरीलाल ​महासमुंद, 04 जनवरी 2018
महासमुंद जिले में इस वर्ष हर माह दो-दो जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री हिमशिखर गुप्ता ने ग्रामीणजनों के समस्याओं की त्वरित एवं मौके पर निराकरण के लिए इन शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी है।

वर्ष का पहला शिविर विकासखंड महासमुंद के ग्राम रायतुम में 17 जनवरी तथा दूसरा शिविर 24 जनवरी को विकासखंड पिथौरा के ग्राम ढोढ़रकसा में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह विकासखंड सरायपाली के मल्दामाल में 7 फरवरी, बागबाहरा के टूहलू में 28 फरवरी, बसना के जेवरा में 14 मार्च, महासमुंद के पासिद में 28 मार्च, पिथौरा के बढ़ईपाली में 11 अप्रैल, सरायपाली के चारभाठा में 25 अप्रैल, बागबाहरा के परसुली में 9 मई, बसना के बड़े साजापाली में 23 मई, महासमुंद के शेर में 13 जून को तथा विकासखंड पिथौरा के कोलदा में 27 जून को शिविर होंगे। इसी तरह विकासखंड सरायपाली के भूथिया में 11 जुलाई, बागबाहरा के देवरी में 25 जुलाई, बसना के खोकसा में 8 अगस्त, महासमुंद के मुनगासेर में 29 अगस्त, पिथौरा के छिबर्रा में 12 सितंबर, सरायपाली के बलौदा में 26 सितंबर, बागबाहरा के सुखरीडबरी में 10 अक्टूबर, बसना के कुदारीबाहरा में 24 अक्टूबर, बागबाहरा के घंुचापाली में 14 नवंबर, सरायपाली के बिरकोल में 28 नवंबर, पिथौरा के किसनपुर में 12 दिसंबर और बसना के नौगढ़ी में 26 दिसंबर को ये शिविर आयोजित होंगे।     

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!