
बसना लाइव /पूरे छेत्र में चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस के पावन अवसर पर बसना ब्लॉक के ग्राम भगतदेवरी के राष्ट्रीय राज्य मार्ग खेल मैदान स्थित परिसर में नीलांचल सेवा समिति के तत्वधान में फुलझर लोक संख्या द्वारा माता का जगराता, भजन एवं आर्केस्ट्रा (हिंदी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए, इस दौरान ग्रामवासियो ने श्री अग्रवाल जी का स्वागत बाजे-गाजे व अतिशबाजी, पुष्पहारों से किया,इस दौरान माँ दुर्गा जी के छाया चित्र पर पूजन कर माता का जगराता कार्यक्रम का शुभारंभ किया,और सर्व प्रथम सभी श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी। और अपने हाथों से सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया, माता का जगराता समारोह के सभा मे श्री अग्रवाल जी ने कहा कि अंचल के लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से किया जायेग, और इसका लाभ जरूरत मंद लोगो को मिल रहा है, उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख श्री केदारनाथ नायक जी, उपसरपंच श्री इंद्र कुमार नायक जी, डॉ. हेमंत कौशिक जी, श्री रामचंद्र नायक जी, श्री दिनेश पटेल जी, श्री रोहित नायक जी, श्री शिवप्रसाद पटेल जी, अधिवक्ता श्री शीत गुप्ता जी, पार्षद डेनियल पिटर जी, भाजयुमो अध्यक्ष श्री कामेश बंजारा जी, श्री नरेन्द्र सिंह टुटेजा जी, श्री राहुल नायक जी, के साथ भारी संख्या में ग्रामवासी भजन संध्या में शामिल हुए।

























