महासमुंद: मार्निग वाक गए युवक को बाईक सवार ने मारी ठोकर

महासमुंद. आरक्षी केद्र में धवल चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेमचा महामाई पारा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला है, खेती किसानी का काम करता है।
दिनांक 13.11.2023 को रोजाना की तरह पैदल मार्निग वाक में बडे भाई श्री रविकांत चन्द्राकर ग्राम बेमचा से महासुन्द की ओर गये थे वापस आते समय सुबह करीब 05/25 बजे उत्तम फ्यूल्स के पास तुमगांव रोड महासमुन्द पहुंचे थे कि पीछे महासमुन्द की ओर से आ रही मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG06GG6613 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर बडे भाई रविकांत चन्द्राकर को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे बडे भाई रविकांत चन्द्राकर के सिर, दोनों हाथ के कोहनी एवं दोनो पैर के घुटने के नीचे चोटे आयी है। घटना को उत्तम फ्यूल्स के कर्मचारी ईश्वर चनद्रवंशी ने देख कर फोन कर के बताये तब तत्काल वहां पहुंचा और देखा जिनके सिर,हाथ में चोटे आयी थी। बडे भाई रविकांत चन्द्राकर ने उक्त घटना के बारे में बताये । पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























