गणित एंव अंग्रेजी के शिक्षक न होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित.. शिक्षकों की पूर्ति नही होती तो हो सकता है आंदोलन..

हरिकेश भोई,काकाखबरीलाल। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अजगरखार मे इग्लिश एवम गणित पद रिक्त हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान शिक्षा सत्र मे 63 विद्यार्थी अधियनरत है जिससे गणित इग्लिश विषय के शिक्षक न होने से बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है ।
प्रभारी प्रधान पाठक शिव कुमार बाघ ने बताया की विभागीय अधिकारियो को जानकारी देने के बाद भी अब तक शिक्षक पदस्थ न करना अनुसूचित प्रभारी अपना दल के दासरथी चौहान ने शासन से शिक्षक पदस्थापना करने की मांग की तथा मांग पूरा न होने पर स्कूल मे ही आंदोलन करने की बात कही है।
एक तरफ शासन बच्चों को पढ़ने के लिए जोर लगा रही है वहीं इस तरह अजगरखार में शिक्षक के आभाव से विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे है और उनका भविष्य अंधकारमय में जा रहा है.. इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? अब देखना है शासन प्रशासन जल्द ही शिक्षक की व्यवस्था करती है या यूं ही बच्चे शिक्षकों का इंतज़ार करते करते अपना भविष्य बर्बाद करते रहेंगे…





























