बसना

नीलांचल सेवा समिति द्वारा निकाले गए 108 फिट कावड़ यात्रा में शामिल हुए हजारो श्रद्धालु एवं भक्त

बोल बम हर हर महादेव के नारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया_

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आज श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाला गया।
कावड़ यात्रा नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में हजारो की संख्या में लोग नरसिंहनाथ जाने के लिए शामिल हुए.
इस दौरान श्री सम्पत अग्रवाल जी एवं हजारो भक्तगण भगवान भोलेनाथ जी का पूजा-अर्चना कर कावड़ में जल लिया.

तथा नीलांचल सेवा समिति के कावड़ यात्रा का अगवानी कर्मा पार्टी, राउत नाचा, कीर्तन पार्टी, साथ ही DJ के द्वारा किया गया. कावड़ यात्रा में 108 फिट कांवड़ को पकड़ कर श्रद्धालु बसना के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मंदिरों में भ्रमण कर बसना में स्थित भगवान शिव मंदिर में बोल बम हर हर महादेव के नारा लगाते हुए श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया.

इस शुभ अवसर हजारों की संख्या में उपस्थित एवं भक्तगण श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!