बसना

बसना:उचित मूल्य दुकान में विवाद के बाद बुजुर्ग व परिजनों से मारपीट

महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भंवरचुवां में उचित मूल्य दुकान में हुए विवाद के बाद एक बुजुर्ग और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरचुवां निवासी 65 वर्षीय पिलादाउ यादव अपने पुत्र हेमंत यादव के साथ 26 जून को गांव की उचित मूल्य दुकान में शक्कर लेने पहुंचे थे। दुकान में अधिक भीड़ होने पर उन्होंने दुकान संचालन को लेकर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर उनकी खमेश पटेल से कहासुनी हो गई। इसके बाद पिलादाउ यादव अपने पुत्र के साथ घर लौट आए।
पीड़ित के अनुसार, उसी रात करीब 7:45 बजे जब वे भोजन के बाद घर के बाहर निकले, तब उनके घर के सामने गांव के सुशील पटेल, राजेश पटेल, टिकेश पटेल, खमेश पटेल और प्रदीप पटेल पहले से मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और सुशील पटेल ने बांस के डंडे से हमला कर दिया। वहीं अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे पिलादाउ यादव के माथे पर चोट आई और खून निकलने लगा।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई आरती राम यादव और पुत्र हेमंत यादव के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में आरती राम यादव के बाएं हाथ में चोट आई, जबकि हेमंत यादव को शरीर में दर्द की शिकायत है। घटना को गांव की गणेशी बाई, मालती बाई सहित अन्य लोगों ने देखा बताया गया है।
भंवरपुर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) और 190 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!