बसनामहासमुंद

स्वाइन फ़्लू को हल्के में ना लें हो सकता है जानलेवा… रखें यह सावधानियां…

 

बसना@काकाखबरीलाल। बरसात के मौसम में अक्सर वायरल फीवर और दूषित जल से फैलने वाले बहुत से रोग होने लगे हैं साथ-साथ लगातार कोरोना केसेस के संख्या में भी वृद्धि हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में पदस्थ चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ दयानन्द होता के अनुसार इन बीमारियों से बचने के लिए के लिए शुद्ध जल एवं गर्म एवं ताज़ा भोजन का सेवन करें, मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने पर परहेज करें। अभी देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों की संख्या एक नई समस्या बनकर आ रही है स्वाइन फ्लू मनुष्य के श्वसन तंत्र में होने वाला इंफेक्शन है जो एक इन्फ्लूएंजा की प्रजाति का रोग है यह बीमारी जो प्रत्येक वर्ष एक साइक्लिकल ट्रेंड के साथ आता है पिछले 2 वर्षों से स्वाइन फ्लू के केसेस कम आ रहे थे क्योंकि लोगों में कोरोना की वजह से मास्क पहनना शुरू कर दिया था। स्वाइन फ़्लू एक संक्रामक रोग है जिससे कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को खासकर बुजुर्गो और बच्चों में निमोनिया और अति गंभीर स्थिति में एआरडीएस(ARDS ) कराता है, जो जानलेवा साबित होता है। अतः समय रहते इसका रोकथाम इन्फ्लूएंजा टीका से या ईलाज डॉक्टरी सलाह से एंटीवायरल (ओसेलटामिविर) से किया जाना चाहिए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!