सब्जी विक्रेताओं के ऊपर हुए प्रशासनिक कार्यवाही निंदनीय है – डॉ अनामिका पॉल

बसना (काकाखबरीलाल)। कल बसना में सब्जी बेचने वालों के ऊपर जिस प्रकार प्रशासन के द्वारा लाठी/डंडा मारा गया इसकी निंदा हर कोई कर रहा है।
कल की घटना को देखते हुए डॉ अनामिका पॉल (JCCJ प्रदेश महिला अध्यक्ष) ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि बसना में जिस प्रकार गरीब सब्जी वालों के ऊपर तहसीलदार और नायब तहसीलदार बसना द्वारा नियम कानून को परवाह न करते हुए उनके ऊपर लाठियां बरसाई गयी जो पूर्णतः गलत है , इस विषय मे हम सब्जी विक्रेताओं एवं किसानों के साथ हैं ओर इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते है।
शासन प्रशासन द्वारा वर्तमान में कोरोना के विरुद्ध उनके सहयोग के हम आभारी है लेकिन जिस तरीके से बसना सरायपाली में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लाठी बरसाया जा रहा ये तरीका पूर्णतः गलत है। सोसल डिस्टेनसिंग एवं केंद्र सरकार के समस्त आदेशों का पालन करते हुए यदि कोई अपना रोजी-रोटी चलाना चाहे तो इसमें आपत्ति नही होनी चाहिए।






























