मिडिल स्कूल अरेकेल मे ए पी जे अब्दुल कलाम जयंती मनाया गया.

बसन्त दास,बसना/काकाखबरीलाल। देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल मे धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड.प्रशिक्षणार्थी बबीता साव,अस्मिता साईं, सरिता साव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर शिक्षक हीराधर साव ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन परिचय के बारे में एवं उनके विज्ञान के क्षेत्र में जो अद्वितीय देन के बारे में विस्तार से बताया कि डॉ.कलाम का जो इस भारत देश पर देन है उसको यह देश युगों युगों तक याद करेगा और जो उनसे प्रेरणा लेगा वो प्रगति की ओर अग्रसर होगा।इस अवसर पर कलाम जी के द्वारा रचित पांच अद्भुत कहानियों के बारे में विस्तार से बताया गया ।इस अवसर पर शिक्षक प्रेमचंद साव ने कहा कि कलाम नेअपने जीवन में जो सफलता पायी, वह हमेशा सबके लिए प्रेरणादायक रहकर आगे बढ़ने के लिए सबको प्रेरित करता है।
कलाम हमेशा युवाओं से कहते थे अलग ढंग से सोचने का साहस करना जरूरी है , अविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो , असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो।प्रधान पाठक श्रीराम साहू ने कलाम जी के व्यक्तित्व के मिलनसार, सारे धर्म को मानने वाले एवं उनके गुणों के बारे में बच्चों को बताया।

श्रीमती विनीता ताण्डी ने कलाम के लेखों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया एवं उनकी हर लेखनी की जो गहराई है उसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अस्मिता साईं ने देश भक्ति ,प्रेरणा गीत एवं कलाम के व्यक्तित्व से ओतप्रोत भावनात्मक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए, साथ ही साथ छात्र-छात्राओं में शिवम नंदे,हर्षिता साव, भूपेश गिरी एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने कलाम जी के बारे में अपनी प्रस्तुति दिए।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रेमचंद साव ने छात्रों को छः सूत्रीय शपथ लगन पूर्वक पढ़ाई के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन,प्रतिवर्ष पांच पौधे लगाकर उसके विकास के लिए देखरेख करना, भाई- बहनों का देखभाल करना,तेजस्वी नागरिक बनने के दिशा में कार्य करना,मानसिक व शारीरिक दिव्यांग व्यक्तियों का दोस्त बने रहना एवं अपने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ईमानदारी से परिश्रम करने का शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीराम साहू शिक्षक हीराधर साव, प्रेमचंद साव, श्रीमती विनीता ताण्डी एवं बीएड कॉलेज सरायपाली से आए प्रशिक्षणार्थी सरिता साव, बबीता साव,अस्मिता साईं,बाल कैबिनेट के सदस्यगण,अशोक भोई, पालकगण उपस्थित रहे।



























