बसना में 26 सितंबर को होगा ‘संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ

बसना। बच्चों की न्यूरोलॉजिकल एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबल चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर’ का शुभारंभ 26 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे किया जाएगा। यह सेंटर बच्चों को अर्ली इंटरवेंशन, मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन एवं संवेदनशील देखभाल के माध्यम से समग्र एवं समर्पित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सेंटर का शुभारंभ पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संबल सेंटर के माध्यम से बच्चों की न्यूरो डेवलपमेंट संबंधी जरूरतों के लिए रिहैबिलिटेशन, फिजियोथेरेपी तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस नई पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।





























