बसना

परिवार का हर सदस्य करें पौधरोपण तो सुधरेगा पर्यावरण

काकाखबरीलाल: ग्राप पंचायत छिबर्रा के तत्वाधान मे शहिद नोहर सिंह ठाकुर हाई स्कुल मैदान में धरती मां को हराभरा रखने और प्रदूषित पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया व इस अवसर पर सरपंच श्री अक्तीराम साहू द्वारा स्काउड गाइड का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर छिबर्रा संकुल समंवयक टेकराम निषाद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तन- मन और धन और उससे उपर है वन। वन है तो सब कुछ हैं। प्रत्येक परिवार में जितने सदस्य है उतने पौधेरोपण करना चाहिए और बड़ा होने तक उनकी देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लें। वृक्ष रहेगा तो हम रहेंगे अगर ये नहीं रहेंगे तो कोई नहीं रहेगा वृक्षारोपण सिर्फ पौधे रोपने से पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा। पौधों को पल्लवित कर वृक्ष बनाने की जवाबदारी भी लेना होगा।

सरपंच श्री अक्तीराम साहू जी ने कहा की पर्यावरण के प्रति यदि हम अभी भी सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे।
शाला विकास प्रबंधन समिती के पालक सदस्य श्रीमती गायत्री यादव जी ने कहा कि सड़कों के किनारे आवला व आम के वृक्ष लगाए जाएं तो उनसे लम्बे समय तक फलों के साथ-साथ छाया भी मिलेगी। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों की स्थानीय जलवायु के अनुसार अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने पर भी बल देते हुए कहा लगाए गए पौधों की कम से कम तीन वर्षाें तक अच्छी देखभाल होनी चाहिए।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संकुल समंवयक टेकराम निषाद, पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी मिडिया प्रभारी श्याम सेन, सरपंच अक्तीराम साहू, शत्रुघन सिन्हा, मेंघसिंह यादव, गयाराम धीवर, संतलाल सिन्हा सचिव परसराम साहू, भगवानी नंद, छत्रपती यादव, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती पार्वती धीवर, तिरिथराम पटेल, हाई स्कुल प्राचार्य रामकुमार नायक, सिदार सर, खेमप्रसाद पटेल, राजेन्द्र मार्कण्डे, अरूण देवता, कमल कुर्रे, श्रीमती भानुमती पटेल, श्रीमती चंद्रकला पटेल, श्रीमती भानु साहू सहित आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!