पिथौरा

मृत किसानों के नाम निकाल लिया फर्जी ऋण.. बिना धान खरीदी किये फर्जी चेक के माध्यम से समिति के द्वारा करोड़ो रूपए का कर दिया गया गबन..

सरकड़ा सोसायटी में हुए घोटाले की जाँच एवं गिरफ्तारी के समर्थन में छग असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय पिथौरा पहुंचे

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/पिथौरा- कृषि साख सहकारी समिति सरकड़ा में शिकायत पर वर्ष 2009-10 में मृत किसानों के नाम से फर्जी ऋण निकालने, बिना धान खरीदी किये चेक जारी किये जाने की अनियमितता की शिकायत की जाँच जी गयी थी। जिसमे शिकायत सही पायी गयी जिसमे की मृत किसानों के नाम से ऋण एवं बिना धान खरीदी किये फर्जी चेक के माध्यम से समिति के द्वारा 14174882 रूपए का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्कालीन जाँच अधिकारी ने सहकारी समिति के अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा, समिति के संचालक सीताराम सिन्हा, बैंक मैनेजर पवन शर्मा, नोंक सिंह ठाकुर, सहायक लिपिक खिलेश्वर सिन्हा, श्यामलाल ध्रुव, चमन सेन एवं नारायण प्रसाद निर्मलकर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 420, 409, 467, 468, 471, 34 के तहत मामले को विवेचना में लिया। परन्तु केवल श्यामलाल ध्रुव, चमन सेन एवं नारायण प्रसाद निर्मलकर को आरोपी बनाकर ज्युडिसनल रिमांड हासिल की थी।
सरकड़ा सोसायटी के हुए गबन की सूक्ष्म जांच के लिए आंदोलन कर रहे डालेश्वर पटेल ने शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है। पूर्व में पदस्थ 4 विवेचकों जिसमे विवेचक सिन्हा, विवेचक जितेश वाणी , विवेचक राजेश सिंह एवं विवेचक नरेंद्र यादव के जाँच को जाँच अधिकारी एस डी ओ पी रितेश श्रीवास्तव ने प्रश्नचिन्ह लगाते हुए संदेह के दायरे में लाया है । इनकी विभागीय जाँच की मांग भी डालेश्वर पटेल द्वारा की जा रही है। उक्त आंदोलन की जानकारी मिलते ही छग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर छग असंगठित कामगार प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा ने आंदोलन स्थल पहुँच कर अपना समर्थन दिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!