बसना

नीलांचल सेवा समिति का प्रयास हर खेल खिलाड़ी का विकास : सम्पत

विकलांग प्रमोद को बुलाकर सम्पत ने गले लगाया.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना: नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा आज 13 अगस्त को बसना विधानसभा के ग्राम पठियापाली, खवासपाली, चिर्राचुवां में पहुची।

जहां ग्रामीणों द्वारा सेवा समर्पण यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों का पद पूजन कर उनका चरण स्पर्श किया साथ ही बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान कर उनका भी चरण स्पर्श किया। और गांव के मेधावी छात्र जो अपने पूर्व कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवम छात्राओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पठियापाली के निवासी प्रमोद साहू जो विकलांग है, वो भी सेवा समर्पण यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को देख रहे थे इसी बीच सम्पत अग्रवाल जी ने उनको देख कर कहा भैया आपका नाम क्या और उनको मंच में बुलाकर पुष्पमाला पहनाया और गले से लगा लिए।
नीलांचल सेवा समिति का प्रयास हर खेल खिलाड़ी का विकास के तहत यात्रा के दौरान अंचल के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट देकर उनका उज्जवल भविष्य का कामना किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!