पिथौरा

पिथौरा: शासकीय चंद्रपाल डड़सेना कालेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।चंद्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी के निर्देशन में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजन-अर्चन से हुआ। पूजन-अर्चन के पश्चात् उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात संस्था प्रमुख डॉ शबनूर सिद्दीकी के द्वारा महाविद्यालय का प्रतिवेदन वाचन करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं सीटों की जानकारी विस्तार से दी गई। तत्पश्चात महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं विश्व एड्स दिवस आदि में संपन्न हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम के आधार पर विजयी प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात् महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति उत्साह के साथ दी। इस कार्यक्रम में स्वप्निल तिवारी, नरेश सिंघल, सुरेंद्र पांडेय, अशोक चौधरी, सौरभ अग्रवाल  सतीश ध्रुव, मुख्य रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने से लेकर उसे अंतिम स्वरूप देते हुए सफल संचालन का कार्य महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एस. तिवारी के मार्गदर्शन  में हुआ। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एस. दीवान, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सीमा अग्रवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  शेखर कानूनगो, रेड रिबन प्रभारी टिकेश्वरी, अनुशासन प्रभारी पी एस ठाकुर, सुमन पटेल सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र, क्रीड़ा प्रभारी ईश्वर पटेल, ग्रन्थालय प्रभारी जितेंद्र पटेल, राकेश तिवारी, डॉ कपिल चंद्रा, डॉ मुकेश्वर सोनवानी, मुकेश निषाद,  लक्ष्मण साहू, योगेश पटेल, हनी पाटकर, रामकुमार रविदास, दुष्यंत धृतलहरे, खीरसागर बरिहा, रोशनी ध्रुव, तनमीत कौर, वेदश्रुति नायक, सुनीता पटेल,  अतिथि व्याख्याताओं, शैक्षणिक स्टॉफ एवं कार्यालयीन स्टॉफ में रोशनलाल रवि , सहायक ग्रेड 03 , गंगाबाई ध्रुव, जानकी डड़सेना, तुलाराम सब, रेशम बरिहा, सोहन पटेल , जितेंद्र धृतलहरे, नवीन बढ़ई , झुलेश्वर सिन्हा, नवीन दीवान, इंद्रकुमार ध्रुव , छबिराम यादव आदि अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बी एस विशाल के द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!