पिथौरा: ट्रेक्टर चालक ने बिना संकेत एवं लापरवाहीपूर्वक रोड में खड़े किया ट्रेक्टर मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने बिना संकेत एवं लापरवाहीपूर्वक रोड में खडी किया था जिससे बोलेरो कार एक्सीडेंट हो गया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। फागेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम घोंच में रहता है ड्रायवरी का काम करता है गांव के माधुरी दीवान के बोलेरो कार क्रमांक CG 06 GZ 2594 को चलाता है दिनांक 13.10.25 को माधुरी दीवान को बोलेरो कार क्रमांक CG 06 GZ 2594 में बिठाकर बसना ले गया था बसना से वापस ग्राम घोंच आते समय करीबन 18.30 बजे ग्राम मेमरा राजू ढाबा के पास आईचर ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 E 5525 के चालक बिना संकेत एवं लापरवाहीपूर्वक रोड में खडी किया था जिससे एक्सीडेंट हो गया एक्सीडेंट से सिर में चोट लगा है एवं कार के पीछे बैठे माधुरी दीवान के नाक, माथा में चोट आयी है फिर ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद चले गये पुलिस ने 125(a)-BNS, 285-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























