सरायपाली

सरायपाली:खिरोद निर्विरोध बने संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के अध्यक्ष

सरायपाली। छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बीआरसी कार्यालय सरायपाली में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संकुल केंद्र नवागढ़ के संकुल समन्वयक खिरोद सोनी को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए जाने पर संगठन की ओर से केवल खिरोद सोनी का नाम प्रस्तावित हुआ। एकमात्र नाम प्रस्तावित होने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक भोलानाथ नायक एवं रविशंकर आचार्य, सलाहकार किशोर पटेल तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं निर्वाचक सदस्य कैलाश पटेल सहित विभिन्न संकुलों के संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, शैक्षिक समन्वय एवं संकुल स्तर पर कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने खिरोद सोनी को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक बाराडोली ऋषि प्रधान ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!