अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 26 सितंबर को लगेगा किडनी रोग ओपीडी शिविर

बसना। क्षेत्र के लोगों को किडनी रोगों के उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा अब बसना में ही उपलब्ध होगी। आर्टेमिस शांति अस्पताल, रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा किडनी रोग ओपीडी का आयोजन शनिवार, 26 सितंबर 2026 को किया जा रहा है।
शिविर में आर्टेमिस शांति अस्पताल, रायपुर के सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. करण सराफ मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में होगा।
विशेषज्ञ चिकित्सक से चेहरे या शरीर में सूजन, पेशाब में जलन अथवा खून आना, यूरिया-क्रिएटिनिन बढ़ना, महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सूजन, पेशाब कम आना या प्रोटीन आना, यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन, शुगर एवं बीपी से प्रभावित किडनी तथा डायलिसिस एवं किडनी ट्रांसप्लांट संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया जा सकता है।
आयोजकों के अनुसार, क्षेत्रवासियों को किडनी संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ओपीडी आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 9617242876, 7773086100 एवं 6266944126 पर संपर्क किया जा सकता है।






























