
भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। जिले के ग्राम बरिहापाली के युवा मनबोध चौहान का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक चयन में परीक्षा में हुआ है. मनबोध के चयन से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है.
मनबोध चौहान की चयन पर छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि अजा वर्ग के एक गरीब परिवार से आने वाले मनबोध के चयन से क्षेत्र के युवाओं उत्साहित है. उनके चयन से हर युवा में आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी. यह हमारे समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.
बता दें कि मनबोध चौहान एक गरीब किसान परिवार से आते है, उनके पिता श्री उसतलाल चौहान एक मामूली किसान और माता जी गृहणी है. हाल ही में आयोजित सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा में सहायक प्राध्यापक विषय-वाणिज्य के पद पर चयन उनका चयन हुआ है.
मनबोध की सफलता क्षेत्र के साथ-साथ समूचे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
AD#1





























