बैंक मित्र के माध्यम से गाँव में मिलने लगा पैसे

(सरायपाली काकाखबरीलाल).देश में फैले कोरोना संक्रमण के वजह से पुरा देश लाकडाऊन है। वही इस महामारी से निपटने के लिए चिकित्सक, सफाई कर्मचारी, पुलिस कोरोना वारियर्स के रूप में डटकर योगदान दे रहे हैं। वही केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत जन- धन महिला खाताधारकों के खाते में 500 रूपये जमा किया गया है। वही उज्जवला योजना के अन्तर्गत 815 रूपये जमा किया गया है। और प्रधानमंत्री सम्माननिधी का 2000 जमा किया गया है। इन सभी योजनाओं के पैसे की निकासी के लिए सभी बैकों में काफी बड़ी भीड़ देखा जा सकता है। चुकि लाकडाऊन के समय में लोगों को पैसे की काफी ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है। बैंक में लग रही इस भीड़ को कम करने के लिए बैंक द्वारा पैसे, निकासी, नया खाता खुलवाने सबंधित काम को बैंक मित्रों को सौपा गया है। चर्चा के दौरान काकाखबरीलाल की टीम ने बैंक आंफ बडौ़दा के बैंक मित्र से बात कि। तो उन्होंने बताया कि हमारे बैंक से सबंधित गाँव -गाँव में जाकर मुनादी करवाकर नया खाता खोला जा रहा है, और पैसे भी वितरण किया जा रहा है, जिनका खाता बंद हो गया है उनका नया फार्म भरवाकर पुनः चालू किया जा रहा है। और आधार लिंक का भी काम किया जा रहा है। वही गाँव में बैकिंग सेवा पहुंचने से लोगों को काफी सुविधा हुआ है। और इससे लोगों के चेहरे में नया मुस्कान आया है।


























