सिंघोडा

सिंघोडा: पीछा कर डॉक्टर की गाड़ी रोकी, लूटपाट का प्रयास जानिए मामला

 

सिंघोडा । क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौलीखार निवासी एक डॉक्टर से रास्ता रोककर लूटपाट एवं जानलेवा हमले का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मौलीखार निवासी डॉ. वेदप्रसाद प्रधान ने थाना सिंघोडा में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि वे 28 जून 2026 की रात करीब 8 बजे छुईपाली स्थित अपने भाई के मेडिकल स्टोर “प्रधान मेडिकल” से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौलीखार से लगभग 150 मीटर पहले मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उनका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी को रोक लिया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक व्यक्ति ने लोहे की मोटी सरिया दिखाकर उन पर हमला करने तथा लूटपाट करने का प्रयास किया। डॉ. प्रधान ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफलता प्राप्त की और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां एक आरोपी वाहन सहित मौजूद मिला, जबकि दो अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए थे।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वाहन चला रहा व्यक्ति खीरसागर भोई था, जबकि लोहे की सरिया से हमला करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति करूणा प्रधान, निवासी खरनियाबहाल, तथा तीसरा आरोपी रितुराज प्रधान, निवासी मौलीखार है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित द्वारा डायल-112 पर भी सूचना दी गई थी।
थाना सिंघोडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोकने, अपराध करने का प्रयास, हमला करने एवं लूटपाट के प्रयास से संबंधित बीएनएस की धाराओं 126, 62, 131 एवं 309(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!