सिंघोडा

सिघोडा:एनएच-53 पर अज्ञात ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से 16 चक्का ट्रक भिड़ा, चालक घायल

सिघोडा: NH-53 पर अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर निवासी विनय वर्मा के 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG10BS3100 का चालक बलवीर सिंह उड़ीसा के जजपुर से सामान खाली कर बिलासपुर लौट रहा था। 20 मई 2026 को ग्राम रूढ़ा बाजार के पास सामने चल रहे अज्ञात ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया।
हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक बलवीर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 21 मई को उसे संजीवनी अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।
मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!