राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर शुभा ब्लड सेंटर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सरायपाली, 30 जून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को शुभा ब्लड सेंटर, सरायपाली द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान – महादान, जीवन बचाने का सबसे श्रेष्ठ अभियान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से शुबा ब्लड सेंटर, ईदगाह मार्केट के सामने, मेन रोड, सरायपाली में किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकता है। इसलिए समाज के सभी वर्गों के लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया है।
रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 9294629039 एवं 8108179000 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजक:
शुभा ब्लड सेंटर, सरायपाली
“रक्तदान करें – जीवनदान
































