सरायपाली

सरायपाली:जन्मदिन पर बच्चों को नेवता भोज, सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों ने पेश की सेवा की मिसाल

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नंदलाल गढ़तिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को स्नेहपूर्वक नेवता भोज कराया। उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए जन्मदिन को सेवा और संवेदना से जोड़कर अनुकरणीय पहल की।
नंदलाल गढ़तिया ने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा विद्यालय में भोजन कक्ष सह रंगमंच का निर्माण भी कराया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय और बच्चों के प्रति उनका आत्मीय लगाव बना हुआ है। उनका यह सेवा भाव शिक्षा, समाज और बच्चों के प्रति समर्पण एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर प्रधान पाठक विशीकेशन भोई, सहायक शिक्षक हेमंत भोई, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेश्वर सहित समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जमुना सिदार, रसोइया, सहायिका एवं बच्चे उपस्थित रहे।
इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी में भी प्रधान पाठक टीकाराम सिदार के जन्मदिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष साहू, संकुल प्राचार्य सरधाराम सिदार, संकुल समन्वयक हेमचंद पटेल सहित शिक्षक डोमस पाल, गोपाल सिदार, बल्लभ बेहरा, वृंदावन भोई, विनोद दीप, प्रमिला बाघ, उमाशंकर भोई एवं अन्य शिक्षक तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे।
दोनों विद्यालयों में आयोजित नेवता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ खुशियां बांटने और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!