महासमुंद:महादेव घाट मंदिर परिसर से बैंक कैशियर की मोटरसाइकिल चोरी जानिए मामला

महासमुंद। महादेव घाट मंदिर परिसर से एक बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमखूंटा वार्ड क्रमांक 13, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद निवासी दुर्गेश कुमार सिन्हा, जो जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, नदी मोड़ ग्राम घोडारी में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को दुर्गेश कुमार सिन्हा अपनी पत्नी तेजेश्वरी सिन्हा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LC 4137 (HF डिलक्स) से ग्राम कनेकेरा स्थित महादेव घाट मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने शाम लगभग 6 बजे दुर्गा मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल लॉक कर खड़ी की और दर्शन के लिए मंदिर परिसर में चले गए। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने दिनांक 29 जून 2026 को थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस चोरी गए वाहन और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
































