महासमुंद

तुमगांव: गाली करने से मना करने पर पिटाई जानिए मामला

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।प्रदीप निषाद  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम अछोली थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का निवासी है। रोजाना शाम को अपने गांव में अण्डा ठेला लगाकर बेचने का काम करता है। दिनांक 04.12.2025 को शाम को अपना अण्डा ठेला लगाया था रात्रि करीब 7.30 बजे कामता साहू पिता सुनहर साहू अण्डा ठेला में आया और वहीं पास में बैठा फिर बोलने लगा कि यहीं पर अश्लील गाली गलौच करूंगा फिर में बोला यहां क्यों गाली गलौच करोगे अपने घर में जाकर गाली गलौच करो बोलने पर कामता साहू  अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा जिसे  भाई संजू निषाद आया और बीच बचाव किया तो कामता साहू  भाई संजू निषाद को भी गाली गलौच किया एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से  पीठ, घुटना, हाथ एवं गला के पास चोंट आया है तथा भाई को गला, आंख के पास, कोहनी, घुटना में चोट आया है। घटना को डग्गू खुंटे देखा व सुना है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!