महासमुंद

महासमुंद:गुपचुप ठेला पलटकर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। ग्राम भलेसर नयापारा के वार्ड नंबर 11 में गुपचुप ठेला लगाने वाले युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे पीड़ित दुर्गा चौक भलेसर नयापारा में अपने ठेले पर दुकानदारी कर रहा था। इसी दौरान गांव का टोकेश ध्रुव वहां पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ विवाद करते हुए ठेला पलटा दिया। इसके बाद हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
घटना के दौरान सिताराम ठाकुर और हरखराम ध्रुव मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा-सुना और बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। मारपीट में पीड़ित के बाएं हाथ और दाहिने पैर के घुटने में दर्द होने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!