
पिथौरा में हुई मैराथन दौड़,पुरुष वर्ग से मानस साहू व महिला वर्ग से उर्मिला प्रथम
रिपोर्ट -नन्दकिशोर अग्रवाल
पिथौरा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा विकास खंड स्तरीय मैराथन दौड़ पिथौरा में आज 26 दिसंबर को प्रातः 7 बजे बार चौक से बया रोड में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता मे पुरूष वर्ग मे 10 किलोमीटर की दौड़ एवं महिला वर्ग मे 5 किलोमीटर की दौड़ हुई।जिसमे पुरुष वर्ग मे प्रथम मानस साहु सराईपाली महिला वर्ग मे उर्मिला निरमलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग नगद पुरस्कार के रुप में प्रथम 1000 रूपये द्वितीय ₹500 तृतीय 300 चतुर्थ 200 के अलावा 5वां से 10वां तक ₹100 पारितोषिक इनाम दिया गया।ज्ञात हो कि चयनित प्रथम 10 धावक धाविका जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी धृतलहरे सहित खेल संघ से जुड़े हुए लोग उपस्थित थे।


























