सिंघोडा

नवजीवन हॉस्पिटल में आज लगेगा अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन कैंप

सरायपाली। लिवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान और बेहतर उपचार के उद्देश्य से नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा, सरायपाली) में 2 अगस्त 2027 को फाइब्रो स्कैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन तकनीक के माध्यम से बिना किसी चीरा या दर्द के लिवर की जांच की जाएगी। यह जांच विशेष रूप से फैटी लिवर, मोटापा, अल्कोहोलिक लिवर रोग, क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा डायबिटीज से पीड़ित या जोखिम वाले लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
अस्पताल ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह नॉन-इनवेसिव (बिना ऑपरेशन), सुरक्षित और तेज है, जिससे कम समय में सटीक रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति 08331-015859 एवं 94241 84383 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर लिवर की जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!