सिंघोडा

सिंघोडा :किसान के खेत पर चोरों का धावा, सोलर पंप सेट लेकर फरार

सिंघोडा। थाना क्षेत्र के ग्राम रक्शा में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे सोलर पंप सेट पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सोलर पंप सेट एवं उससे जुड़े उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रक्शा निवासी ललित राम पटेल (55 वर्ष) ने थाना सिंघोडा में शिकायत दर्ज कराई कि उनके चारखुटिया मुड़ा स्थित खेत में सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट लगाया गया था। 23 जुलाई 2026 की शाम खेत में कार्य करने के बाद वह घर लौट गए। अगले दिन 24 जुलाई की सुबह जब वह खेत पहुंचे तो देखा कि सोलर पंप सेट, कंट्रोलर, सोलर मॉड्यूल, माउंटिंग स्ट्रक्चर, कॉपर केबल तथा एचडीपीई पाइप सहित अन्य उपकरण गायब थे।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 1 अगस्त 2026 को थाना सिंघोडा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!