सिघोडा: पुराने रंजिश को लेकर हाथ थप्पड डंडे से मारपीट जानिए मामला

सिघोडा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ थप्पड डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।राज्यसिनी टिकिया ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पैकिन डीपापारा में अपने परिवार के साथ में रहती हैं। गृहणी कार्य करती है। दिनांक 24/05/2026 के शाम करीबन 17:30 बजे गांव के राजकुमार गिरी एवं उसकी पत्नि पुरानी रंजीश की बात को लेकर घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे तब घर से बाहर निकल कर देखी और क्यों गाली गलौज कर रहे हो कर पुछी तो पुष्पा गिरी एवं उसका पति राजकुमार गिरी द्वारा तुम कौन होते हो बोलने वाले कहकर दोनो एक राय होकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये हाथ थप्पड एवं डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये हैं। मारपीट करने से सिर, पीठ एवं कमर में चोट लगकर दर्द हो रहा है। लडाई झगडा मारपीट को देखकर मां सत्या लोहा बीच बचाव करने आयी तो उसे पुष्पा गिरी हाथ थप्पड से एवं राजकुमार डण्डा से मारपीट किये हैं। मारपीट करने से मां के बांये हाथ, जांघ एवं कमर में चोट लगा है। पुष्पा गिरी एवं राजकुमार गिरी द्वारा मारपीट कर वहां से भाग गये। घटना को बाद में पति नरेश कुमार टिकिया को बतायी तब स्वयं और पति एवं मां तीनो रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
































