सिघोडा:सौर ऊर्जा पंप सुधारने पहुंचे उपसरपंच से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सिंघोडा थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन में सौर ऊर्जा पंप खराब होने के कारण उसे ठीक कराने पहुंचे गांव के उपसरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पैकिन निवासी एवं उपसरपंच महेश्वर बेहेरा (49) 24 मई 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे गांव के खीर चौक में खराब पड़े सौर ऊर्जा पंप में मोटर लगवाने के लिए संजीव दास, शैलेन्द्र तिवारी, सुशांत भोई, दयानंद साव और अरूणी छत्रे के साथ पहुंचे थे।
इसी दौरान गांव का सुरेन्द्र बरिहा शराब के नशे में वहां पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। महेश्वर बेहेरा द्वारा मना करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर दी।
घटना को साथ मौजूद ग्रामीणों ने देखा और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में महेश्वर बेहेरा के गले में चोट आई है, जिससे दर्द की शिकायत है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
































