सरायपाली

बलौदा :बिजली कटौती से नाराज होकर विद्युत कर्मियों से मारपीट, तीन पर मामला दर्ज पढ़े पूरी खबर

बलौदा । ग्राम बलौदा के शांतिनगर में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री की शिकायत पर बलौदा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय बलौदा में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे शांतिनगर में निम्नदाब विद्युत लाइन में आई समस्या को दूर करने के लिए विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान ठेकाकर्मी विभीषण डडसेना, खीरसागर सिदार और संविदा कर्मचारी अंबिकेश कैवर्त शांतिनगर ट्रांसफार्मर के पास सर्किट की मरम्मत कर रहे थे।
इसी दौरान सरोज सेठ, देवेश भोई और राजेश भोई वहां पहुंचे। आरोप है कि बार-बार बिजली बंद होने की बात को लेकर तीनों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए विभीषण डडसेना तथा अंबिकेश कैवर्त के साथ मारपीट की। बीच-बचाव के प्रयास के बावजूद विवाद नहीं रुका। विभागीय आवेदन के अनुसार, विभीषण डडसेना के साथ लगातार मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कनिष्ठ यंत्री की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सरोज सेठ, देवेश भोई और राजेश भोई के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत एफआईआर क्रमांक 0070/2026 दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!