बसनामहासमुंद

पियुष मिश्रा की अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा माँ रामचंडी मंदिर से प्रारम्भ होकर पहुँच रही आमजन तक

माँ रामचंडी के दरबार से चालू हुई पदयात्रा

भारी बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब
25 सिंतम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियुष मिश्रा की अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा गढ़फुलझर स्थित माँ रामचंडी मंदिर से प्रारम्भ हुई, बसना अंचल के विभिन्न समाज के समाज प्रमुखों ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन यात्रा गढ़फुलझर मण्डल के ग्राम बड़े डाभा,छोटे पटनी और सोन्मुन्दी पहुँची।
इस दौरान गांवों में उन गांवों की ब्लड डायरेक्टरी बनाई गई,साथ ही साथ वृक्षारोपण,हरिहर छतीसगढ, सर्व शिक्षा अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों पर लोगों को पियुष ने जागरूक किया।
इस पदयात्रा को लेकर समाज के विभिन्न लोगों ने बहुत कुछ बाते कहीं

गौतम प्रधान(वरिष्ट समाज सेवी)- कोई भी व्यक्ति किसी भी दायित्व का लंबे समय तक निर्वहन नही कर सकता सही समय पर सही व्यक्ति को दायित्व हस्तांतरण करना समाज के लिए अति आवश्यक है इसी कड़ी में पुरन्दर मिश्रा ने युवा नेतृत्व पियुष मिश्रा को ये दायित्व सौंपा है जो समाज के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा।
विद्याभूषण सतपथी(सुपुत्र-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जयदेव सतपथी)- सतपथी ने श्री पुरन्दर मिश्रा के बारे में बताते हुए कहा कि राजनीति ने सदैव पुरन्दर मिश्रा का दोहन किया है परंतु पुरन्दर ने कभी राजनीति का दोहन नही किया पूरी श्रद्धा और ईमानदारी पूर्वक उन्होंने 22 साल तक इस पदयात्रा को किया और अब उन्होंने ने इसका कार्यभार पियुष को सौंपा है मुझे पूर्ण विश्वाश है कि पियुष इसका बहुत अच्छे से निर्वहन करेंगे।
सुवर्धन प्रधान(जिला उपाध्यक्ष भाजपा महासमुंद)- जिस बसना क्षेत्र से पुरन्दर मिश्रा का 25 साल से पदयात्रा के माध्यम से पारिवारिक जुड़ाव रहा है उसी लगाव को आगे बढ़ाते हुए पियुष पदयात्रा को आगे बढ़ा रहे है मेरी शुभकामनाएं इनके साथ है।
जितेंद्र त्रिपाठी(मण्डल अध्यक्ष गढ़फुलझर भाजपा)- 25 सिंतम्बर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी के ऊपर प्रकाश डालते हुए उनके महामंत्र अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के बारे बताया एवं पियुष को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इन सब बातों को सुनकर पियुष ने बड़े भावुक होकर बताया कि मेरे दादाजी स्व श्री जयदेव सतपथी एवं पिताजी श्री पुरन्दर मिश्रा के द्वारा इस मुहिम को ईमानदारी पूर्वक सच्ची निष्ठा से इतने सालों तक किया है मैं भी इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा एवं क्षेत्र की जनता के लिए सदैव काम करने को ततपर रहूंगा,जो काम मेरे पूर्वजों द्वारा किसी कारण वश अधूरे रह गए है उन्हें भी मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप चन्द्रशेखर पांडे, अखिलेश भोई,सौरभ अग्रवाल,जलधर साहू,कमलचन्द्र प्रधान,सुधीर नाग,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,हरिश्चंद्र पटेल,संतलाल भारद्वाज,विजय शंकर विशाल,परशुराम गढ़तिया, महेंद्र साव,महेंद्र प्रधान, सौम्य रंजन कानूनगो,प्रदीप दास, उमलेश साव,कमलेश डड़सेना एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!