बसना
टॉफी और उपहार भेटकर सम्पत ने बनाई बच्चों से मित्रता.

गांव में खेलते बच्चों को देख सम्पत को आया बचपन की यादें
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा आज ग्राम भठोरी, जलकोट, हबेकांटा, पर्रापाट गांव में यात्रा पहुंची। जहा लोगो ने सेवा समर्पण यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

यात्रा के दौरान गांव में जब छोटे-छोटे मासूम बच्चे खेल रहे थे. इस वक्त सम्पत अग्रवाल को उनकी बीते हुए समय याद आई, उनके साथ पढ़े हुए मित्र एवं उनके साथ खेले हुए पल उनके समक्ष उनको दिखने लगा. और खेल रहे बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनसे मित्र बनने को कहा। सभी बच्चे खेल को छोड़कर सम्पत अग्रवाल को मित्र बनाने के लिए राजी हो गए. फिर बच्चों के साथ सम्पत की मित्रता चालू हो गई. उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को टॉफी एवं उपहार देकर उनके साथ अनमोल सुखद पल को यादगार बनाने के लिए फोटो ग्राफी कराया।

AD#1
































