छत्तीसगढ़बसना

सम्मान की उपेक्षा पर जिला स्तरीय सम्मेलन में 33 पत्रकारों ने दिया संघ से स्तीफा

बसना(काकाखबरीलाल)। आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में विगत वर्षों से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बसना के ब्लॉक इकाई एवं शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा उपेक्षा की जा रही थी, संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस विषय पर प्रदेश व जिले के सम्बंधित पदाधिकारियों को सहयोग भी नही मिला। आरोप यह भी है कि संघ के जिला के पदाधिकारियों द्वारा संगठन को जोड़ने नही तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य  एवं पदाधिकारी निराश हैं और आज जिला स्तरीय सम्मेलन के दिन बागबाहरा, बसना,सरायपाली के 25 पत्रकारों द्वारा अपने आत्म सम्मान का ख्याल रख कर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के समक्ष इस्तीफा दिया गया।
इन पत्रकारों ने दिया संघ से इस्तीफा रोमी सलूजा, प्रदेश कार्यकारणी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिन्हा, सुरेश गुप्ता सरायपाली ब्लाक अध्यक्ष, रवि सेन, बागबाहरा ब्लाक अध्यक्ष , भगवान दास  , शीत कुमार गुप्ता संरक्षक ,सुखदेव वैष्णव ,  देसराज दास  ब्लॉक उपाध्यक्ष , . कामेश बंजारा , प्रदीप कुमार ,  रामकुमार नायक , . विजय चौहान , महेश हरपाल , लोकेश्वर, गोवर्धन कैवर्त ,. रूपा नंद साव , हरिकेश भोई , दीपक पटेल,  राजू सांई ,रोलियार नंदा .,हेमन्त वैष्णव , मोहन साव , जय प्रकाश , हरीश पटेल , प्रकाश पटेल,अनिल सोनी समेत 8 अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!