बसना

बसना:सारंगढ़-बसना मार्ग पर क्रेटा कार को ईको ने मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

बसना। सारंगढ़ से अपने गृहग्राम बोरिद जा रहे जिला लेखा प्रबंधक की क्रेटा कार को पीछे से आ रही ईको कार के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा कार के पिछले हिस्से की दाहिनी लाइट, डिक्की और टायर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिद, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी एवं वर्तमान में सीएमएचओ कार्यालय सारंगढ़ में जिला लेखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ व्यक्ति 25 अगस्त की रात ड्यूटी समाप्त कर अपनी क्रेटा कार क्रमांक CG04PY1583 से सारंगढ़ से बसना होते हुए अपने गांव जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे वे एनएच-53 पर ग्राम छांदनपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही ईको कार क्रमांक CG04QE4143 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए क्रेटा कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से क्रेटा कार के पिछले हिस्से की दाहिनी ओर की लाइट, डिक्की एवं टायर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन को हुए नुकसान को लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!