बसना
बसना: ट्रेक्टर पलटने से यूवक की मौत जानिए मामला

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर पलटने से यूवक की मौत हो गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है।आकाश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुरमाडीह का निवासी है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 22.10.2025 के सुबह पिता बृजलाल चौहान ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GD 5895 को लेकर खेत काम करने के लिये निकला था करीबन 07.20 बजे कुरमाडीह से बरभांठा जाने का कच्चा मार्ग में जा रहा था छोटी डोंगरी के पास चढाव में पिता अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे पिता वाहन के नीचे दब गया जिससे उसके सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई जिसे ईलाज के लिये सीएचसी बसना लेकर आये थे जहां डाक्टर साहब ने चेक कर पिता की मृत्यु हो जाना बताये पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1

























