महासुमंद

कोमाखान: उधारी का पैसा मांगने पर मारपीट

कोमाखान@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत उधारी का पैसा मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुनिया बाई यादव ने रिपोर्ट  दर्ज कराई कि वह ग्राम  कसेकेरा में रहती है, गांव में छोटी सी किराना दुकान चलाकर जीवन यापन करती है कि  दिनांक 21/10/2025 को शाम करीबन 04.00 बजे  अपने दुकान में थी तभी गांव के मनीराम पटेल एवं उसका लडका पन्ना पटेल , एवं उनके साथ में आये टोपराम निषाद  डिस्पोजल एवं पानी पाउच उधार मांगे  तभी मनीराम पटेल को कहा कि पहले का उधारी का पैसा दो तभी  सामान दुंगी कहने पर मनीराम पटेल और उसका लडका पन्ना पटेल एवं टोपराम निषाद तीनों मिलकर  गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे   गाली देने से मना करने पर मनीराम पटेल एवं उसका लडका पन्ना पटेल  हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे गला एवं छाती में में चोट लगा है दर्द है। घटना को पडोस के फोटकी यादव की पत्नी , मुर्रा बेचने वाला कुंभ गोंड देखे एवं झगडा को छुडाये हैं।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!