बसना

बसना में 20 जून को एनएच एमएमआई नारायणा के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, एंडोस्कोपी सुविधा भी उपलब्ध

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 20 जून 2026 (शनिवार) को मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अस्पताल एनएच एमएमआई नारायणा रायपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेगी।
शिविर में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्रा पेट, लीवर एवं आंत संबंधी रोगों के मरीजों का परीक्षण एवं उपचार संबंधी परामर्श देंगे। वहीं पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. दिपेश मटके छाती, दमा एवं श्वास रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 11 बजे से मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान एंडोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार की सुविधा का लाभ भी मिलेगा।
नर्सिंग होम में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, एडवांस 96 स्लाइस सीटी स्कैन सहित अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। मोबाइल 8461811000

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!